Jul 4, 2025, 10:00 PM IST

कौआ किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?

Jaya Pandey

आपने अक्सर कौओं को अपने घर के आसपास जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह किस देश का नेशनल बर्ड है?

भूटान का राष्ट्रीय पक्षी Raven है जो कौओं की प्रजाति से ही ताल्लुक रखता है. इसे बुद्धिमानी और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है.

Raven रक्षक देवता गोन्पो जारोदोंगचेन का प्रतीक है. यह भूटान के राजाओं का संरक्षक माना जाता है. भूटानी संस्कृति में इस पक्षी का पवित्र स्थान है.

भूटानी राजा जो रेवेन क्राउन पहनते हैं जो इसी पक्षी से प्रेरित है. यह राजशाही के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों से जुड़ाव को दर्शाता है.

भूटानी लोककथाओं में कौवों को उनकी बुद्धिमानी के लिए सम्मानित किया जाता है और इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है. भूटानी लोग मानते हैं कि यह पक्षी सौभाग्य लाता है.

भूटानी लोग मानते हैं कि यह पक्षी बुरी आत्माओं को दूर रखता है और राष्ट्र का मार्गदर्शन करता है. भूटानी मठों में अक्सर धार्मिक कला में रेवन को दर्शाया जाता है.

रेवन भूटान के पहाड़ी इलाकों के मूल निवासी हैं जिन्हें अक्सर घाटियों और मठों के ऊपर उड़ते हुए देखा जाता है. वह सदियों से भूटानी लोगों क साथ सह-अस्तित्व में हैं.