पृ्थ्वी भूमध्य रेखा नाम की एक काल्पनिक रेखा से घिरी हुई है. यह रेखा 0 डिग्री अक्षांश पर स्थित है जो धरती को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में बांटती है.
भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की परिधि (Circumference) लगभग 40,075 किमी यानी 24,901 मील है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसपर कितने देश हैं.
भूमध्य रेखा पर कुल 13 देश हैं जिनमें साउथ अमेरिका के 3, अफ्रीका के 7 और एशिया के 3 देश शामिल हैं.
भूमध्य रेखा पर स्थित साउथ अमेरिका महाद्वीप के देशों के नाम इक्वाडोर, कोलंबिया और ब्राजील हैं.
भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देशों के नाम गैबॉन, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, साओ टोम और प्रिंसिपे और सोमालिया हैं.
भूमध्य रेखा पर स्थित एशिया महाद्वीप के देशों के नाम मालदीव, इंडोनेशिया और किरिबाती है.
भूमध्य रेखा जिन 13 देशों से होकर गुजरती है उनमें उष्णकटिबंधीय वर्षावनों से लेकर ऊंचाई वाले ग्लेशियरों तक विविध इकोसिस्टम हैं.