अगर आप भी Sea और Ocean को एक समझने की गलती करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है क्योंकि ये दोनों अलग हैं. आगे जानें दोनों के बीच का अंतर
महासागर के बारे में बात करते समय कई लोग इसे समुद्र या सागर भी कह देते हैं लेकिन इन दोनों शब्दों के बीच अंतर होता है.
महासागर विश्व के सबसे बड़े जल निकाय होते हैं, जबकि समुद्र महासागरों के ही भाग होते हैं और इनका आकार महासागरों से छोटा होता है.
समुद्र आमतौर पर उस हिस्से को कहा जाता है जहां भूमि और महासागर मिलते हैं. या यूं कहें तो समुद्र आंशिक रूप से भूमि से घिरे होते हैं.
प्रशांत महासागर सभी महासागरों में सबसे बड़ा है जिसका आकार लगभग 60 मिलियन वर्ग मील है. दूसरी ओर समुद्र आकार में अपेक्षाकृत छोटे होते हैं.
समुद्र आमतौर पर महासागरों की तुलना में उथले होते हैं जिनकी औसत गहराई लगभग 3,800 मीटर होती है.
महासागरों में जल प्रवाह अधिक होता है, जबकि समुद्रों में जल प्रवाह कम होता है.
समुद्रों में समुद्री जीवन की विविधता अधिक होती है क्योंकि वे कम गहरे होते हैं और ज़मीन से बहुत नज़दीक होते हैं वहीं महासागर कम विविधता वाले होते हैं और अक्सर वहां सूक्ष्मजीवों का प्रभुत्व होता है.