Aug 14, 2024, 03:52 PM IST

कितनी पढ़ी लिखी हैं SEBI की चीफ माधबी पुरी बुच?

Jaya Pandey

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने SEBI की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है जिसके बाद से वह काफी चर्चा में हैं.

आज हम आपको माधबी पुरी बुच की पढ़ाई-लिखाई और उनके अबतक के करियर के बारे में बताने जा रहे हैं.

माधबी पुरी बुच की स्कूलिंग मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल और दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई है. 

फिर उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से मैथ्स में ग्रेजुएशन और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए  किया है.

माधबी सेबी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अध्यक्ष हैं और इस पद पर नियुक्त होने वाली प्राइवेट सेक्टर की पहली व्यक्ति भी हैं. 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में ICICI ग्रुप से की जहां उन्होंने करीब 17 साल काम किया.

इसके बाद साल 2011 में वह ग्रेटर पैसिफ़िक कैपिटल एलएलपी का नेतृत्व करने के लिए सिंगापुर चली गईं.

उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट (ISDM) की डायरेक्टर और न्यू डेवलपमेंट बैंक (ब्रिक्स बैंक) की कंसल्टेंट के तौर पर भी किया किया है.

इसके बाद उन्होंने आइडिया सेल्युलर, मैक्स हेल्थकेयर, जेनसार टेक्नोलॉजीज, इनोवेन कैपिटल और गैबलहॉर्न इन्वेस्टमेंट्स जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया.

साल 2017 में उन्हें सेबी का पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया और मार्च 2022 में उन्हें इस नियामक संस्था की कमान सौंप दी गई.