Apr 30, 2025, 10:50 AM IST

एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

Jaya Pandey

एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है और इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश चीन है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? आगे की स्लाइड्स में जानें

एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है. भले ही यह देश छोटा है लेकिन पर्यटन के लिहाज है यह काफी अहम है.

मालदीव निचले इलाके में बसा द्वीप है और इसका क्षेत्रफल बहुत ज़्यादा नहीं है. यहां की आबादी भी पांच लाख के आसपास है.

मालदीव का सबसे ऊंचा भू-भाग समुद्र तल से 3 मीटर से भी कम ऊंचा है जो इसे पृथ्वी पर सबसे समतल देश बनाता है.

मालदीव में लगभग 1,190 प्रवाल द्वीप हैं और यह हिंद महासागर में 26 एटोल से बना है. 

मालदीव की ऑफिशियल लैंग्वेज धिवेही है और यहां इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं.

मालदीव में पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है. इसके बाद दूसरा बड़ा उद्योग मछली पकड़ना है.