Jun 16, 2024, 10:03 AM IST

देश के किस प्रधानमंत्री को आती थीं सबसे ज्यादा भाषाएं?

Jaya Pandey

नरेंद्र मोदी भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं. वह तीन भाषाएं बोल सकते हैं.

पीएम मोदी हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा बोल सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि देश के कौन से पीएम सबसे ज्यादा भाषाएं बोल सकते थे?

देश के सबसे ज्यादा भाषाएं बोलने वाले प्रधानमंत्री का नाम पीवी नरसिम्हा राव है. वह 17 भाषाएं बोल सकते थे.

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव 11 भारतीय और 6 विदेशी भाषाएं बोल सकते थे.

इसके बाद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी  6 भाषाएं बोल सकती थीं. इसमें इंग्लिश, फ्रेंच, पंजाबी जर्मन, बंगाली और हिंदी शामिल था.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 4 भाषाएं बोल सकते हैं. उन्हें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू बोलना आता है.

देश के 14 में से 6 प्रधानमंत्री 2 भाषाएं हिंदी और अंग्रेजी बोल सकते थे. 

पूर्व पीएम मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, वीपी सिंह, चंद्र शेखर और इंद्र कुमार गुजराल 2 भाषाएं बोलना जानते थे.

वहीं देश के 4 पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी बाजपेयी, लाल बहादुर शास्त्री, एचडी देवे दौड़ा 3 भाषाएं बोल सकते थे.