Mar 19, 2024, 08:37 AM IST

नॉवेल पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 10 सुपरहिट फिल्में

Jyoti Verma

1965 में आई देव आनंद स्टारर फिल्म गाइड आर के नारायण के द्वारा लिखित नॉवेल द गाइड पर बनी है. 

1982 में आई फिल्म अंगूर विलियम शेक्सपियर के प्ले द कॉमेडी एरर पर आधारित है. 

शाहरुख खान स्टारर सुपरहिट फिल्म देवदात भी किताब पर बनी है. यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की 1917 में आई नॉवेल देवदास पर बनी है. 

इरफान खान स्टारर फिल्म मकबूल भी विलियम शेक्सपियर के प्ले मैकबेथ पर बनी है. 

विद्या बालन स्टारर फिल्म परिणीता 2005 में आई थी. यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1914 में इसी नाम की नॉवेल पर बनी है. 

अजय देवगन स्टारर फिल्म ओमकारा भी विलियम शेक्सपियर के प्ले पर बनी है. यह फिल्म ओथेलो प्ले पर तैयार की गई है और यह हिट रही है. 

चेतन भगत की नॉवेल थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काय पो चे बनी है. 

वहीं, आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म 3 इडियट्स भी चेतन भगत की नॉवेल फाइव प्वाइंट समवन पर बनी है. 

शाहिद कपूर की हिट फिल्म हैदर विलियम शेक्सपियर के प्ले हैमलेट पर तैयार की गई है. 

चेतन भगत की नॉवेल 2 स्टेट्स पर आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म 2 स्टेट्स भी बनी है. यह फिल्म दो अलग कल्चर के कपल के बीच है.