Oct 12, 2024, 01:57 PM IST

भगवान श्रीराम की भूमिका अदा कर चुके हैं ये 9 स्टार्स

Jyoti Verma

आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया था. फिल्म की काफी आलोचना हुई लेकिन प्रभास ने बतौर एक्टर अच्छा काम किया.

गुरमीत चौधरी को टीवी का भगवान राम कहा जाता है. उन्हें देबिना बनर्जी के साथ रामायण में देखा गया था.

अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी. उन्हें भगवान राम के रूप में पसंद किया जाता है.

आशीष शर्मा ने सिया के राम सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाया था. 

जीतेंद्र ने 1997 में लव कुश फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाई थी. 

देवों के देव...महादेव में पीयूष सहदेव ने भगवान राम का किरदार निभाया था.

गगन मलिक ने रामायण: सबके जीवन का आधार में भगवान राम की भूमिका निभाई.

राम सिया के लव कुश में हिमांशु सोनी को भगवान राम के रूप में देखा था.

आने वाली फिल्मों रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म रामायण में साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी.