Dec 29, 2024, 12:51 PM IST

1000 करोड़ की फिल्मों दे चुकी हैं ये 8 हसीनाएं

Jyoti Verma

पुष्पा 2: द रूल के साथ रश्मिका मंदाना 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है. 

दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी 2024 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,200 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

इसके अलावा दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी नजर आईं थी और इस फिल्म ने भी 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. 

नयनतारा स्टारर फिल्म जवान 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,167.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

आलिया भट्ट सुपरहिट फिल्म आरआरआर का हिस्सा रही थीं. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1230 करोड़ की कमाई की थी. 

यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' में श्रीनिधि शेट्टी दिवा थीं. यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है. इसने दुनिया भर में 1215 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म दंगल ने दुनिया भर में 2,024 करोड़ की कमाई की है. जो कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है. 

अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म बाहुबली 2 ने दुनिया भर में  1788 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

बता दें कि तमन्ना भाटिया भी अनुष्का शेट्टी और प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली 2 का हिस्सा हैं.