Mar 10, 2024, 12:43 AM IST

Miss World 2024: जानें कौन है भारत की Sini Shetty, जो टॉप 8 में जगह बनाकर जीत से चूकी

Jyoti Verma

भारत में 71वां मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें चैक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीत हासिल की है. 

क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने लेबनान की यास्मीन को हराकर मिस वर्ल्ड 2024 का ताज अपने नाम कर लिया है. 

वहीं भारत की सिनी शेट्टी ने 8 हसीनाओं में स्थान बना पाईं और वह टॉप  4 में जगह बनाने से चूंक गई, तो चलिए जानते हैं कौन हैं भारत की सिनी शेट्टी. 

सिनी शेट्टी भारतीय मॉडल हैं जो मिस फेमिना 2022 रह चुकी हैं. उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था. 

सिनी की पढ़ाई की बात करें तो वे चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही हैं और इसके साथ ही वो एक मॉडल भी हैं. 

इसके अलावा वह एक बेहद शानदार भरतनाट्यम डांसर भी हैं. उन्होंने निंबूड़ा गाने पर मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भरतनाट्यम डांस किया था और भारत की मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रिब्यूट दिया था.

वहीं, बता दें कि सिनी शेट्टी का ताल्लुक कर्नाटक से हैं, हालांकि उनका जन्म मुंबई में हुआ था. 

जूम को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में सिनी ने खुलासा किया था कि उनका ननिहाल एक शाही परिवार है. वे कननजारू पैलेस के शाही वंश से ताल्लुक रखते हैं. वहीं उनका दादी की ओर से वह स्वतंत्रता सेनानियों के वंश से है. 

सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 में कर्नाटक को ओर से रिप्रेजेंट किया था और उन्होंने जीत अपने नाम की थी. मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में भी सिनी टॉप 8 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं लेकिन टॉप 4 की लिस्ट से बाहर हो गईं.