Jul 7, 2024, 11:55 AM IST

Salman Khan के साथ MS Dhoni ने मनाया 43वां बर्थडे, दबंग खान ने दी खास अंदाज में बधाई

Jyoti Verma

आज पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस भी उनके ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी महेंद्र सिंह धोनी को बधाई दे रहे हैं.

वहीं, बीती रात महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर सलमान खान बधाई देने पहुंचे थे.

सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

इस तस्वीर में धोनी अपने हाथ में केक लिए हुए खड़े हैं, वहीं, सलमान खान उनके साथ नजर आ रहे हैं.

इस दौरान सलमान खान ऑल ब्लैक शर्ट पैंट में नजर आ रहे हैं. 

सलमान ने धोनी को बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब.

काम को लेकर बात करें, तो सलमान खान जल्द ही फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.