Mar 7, 2024, 11:54 AM IST
अर्जुन की दूसरी 'पत्नी' को नहीं मिली लाइमलाइट, जानें 'महाभारत की सुभद्रा' से जुड़ी 5 खास बातें
Saubhagya Gupta
बीआर चोपड़ा की महाभारत को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस शो में महाभारत कथा से जुड़ी कई कहानियों के बारे में बताया है जो शायद ही आपको पता हो.
वैसे तो ये सभी को मालूम है कि द्रोपदी, अर्जुन की पत्नी थीं पर क्या आप जानते हैं कि अर्जुन ने और भी पत्नियां थीं.
महभारत की कथा में बताया गया कि अर्जुन की चार पत्नियां है. द्रौपदी के अलावा उलुपी, चित्रागंदा और सुभद्रा से उनकी शादी हुई थी.
बीआर चोपड़ा की महाभारत में भी दिखाया गया है कि अर्जुन की पसंदीदा पत्नी द्रोपदी नहीं बल्कि सुभद्रा थीं.
सुभद्रा भगवान कृष्ण की बहन थीं. शो में अर्जुन- सुभद्रा के मिलन को भी दिखाया गया है.
बीआर चोपड़ा की महाभारत में अर्जुन का रोल एक्टर फिरोज खान ने निभाया था. वहीं सुभद्रा का रोल अलोका मुखर्जी ने किया था.
अलोका मुखर्जी जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं. वो बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
अलोका, संजय दत्त स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म खलनायक , परंपरा, आक्रोश और सौगंध में नजर आ चुकी हैं.
अलोका, फिल्म के अलावा, बी आर चोपड़ा के शो 'महाभारत' का हिस्सा भी रह चुकी हैं जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली.
महाभारत से, अलोका, दर्शको के बीच जानी गईं और सुभद्रा से उन्हें एक नई पहचान मिली थी.
Next:
कहां हैं महाभारत के 'अर्जुन' फिरोज खान?
Click To More..