Mar 6, 2024, 08:16 PM IST

भोलेनाथ बन दर्शकों के दिलों पर छाए ये 10 कलाकार

Jyoti Verma

भगवान राम का रोल निभाकर फेमस हुए एक्टर अरुण गोविल टीवी शो शिव महिमा में भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं. 

सिया के राम में रोहित बख्शी ने भी भगवान शिव का किरदार निभाया था. इस रोल में वे दर्शकों को काफी पसंद आए थे. 

टीवी शो देवों के देव महादेव में मोहित रैना के द्वारा निभाया गया भगवान शिव का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था. इस रोल से वो काफी फेमस हो गए थे. 

एक्टर अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी 2 में भगवान शिव के दूत के रोल में दिखाई दिए थे. जिसे दर्शकों ने पसंद किया था. 

एक्टर सौरभ जैन टीवी शो महाकाली अंत ही आरंभ है में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं. 

अमित मेहरा ने शो संकटमोचन महाबली हनुमान में भगवान शिव की भूमिका अदा की थी. 

विकास मानकतला ने टीवी शो नमह में भगवान शिव का रोल निभाया था. 

श्री गणेश टीवी शो में सुनील शर्मा ने भगवान शिव का किरदार किया था. इससे पहले वो मां वैष्णो देवी में भी भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं. 

ओम नम: शिवाय शो में यशोधन राणा ने भगवान शिव का रोल निभाया था और वह अपने रोल से काफी फेमस हुए थे. 

टीवी शो 'राधा-कृष्ण' में तरुण खन्ना ने महादेव का किरदार निभाया था.