Nov 8, 2023, 04:15 PM IST

ये 5 हेल्दी स्मूदी आंत की गंदगी खींचकर कर देंगे बाहर 

Abhay Sharma

हेल्दी और फिट रहने के लिए लिए सबसे ज्यादा जरूरी है पेट और आंतों का साफ होना, क्योंकि आंत में जमा गंदगी कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है.  इन सबको ग्राइंड कर स्मूदी बना सकते हैं.. 

ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे हेल्दी स्मूदी के बारे में बता रहे हैं जो आंत की गंदगी साफ करने में मददगार होते हैं. रोजाना इनके सेवन से कई और भी गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है.

रोजाना सेब की स्मूदी का सेवन करने से पेट और आंत से पूरी गंदगी कुछ ही दिनों में बाहर निकल जाएगी. इससे कब्ज और गैस की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

वेजिटेबल स्मूदी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है और इसके लिए आप ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां जैसे कि पत्ता गोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, लौकी, करेला, पालक आदि का स्मूदी बना कर पी सकते हैं.

चने की सत्तू पेट को साफ करने के लिए बहुत ही असरदार होता है और इसे बनाना भी आसान है. इसके लिए करीब 5 से 7 चम्मच सत्तू को एक गिलास में मिक्स कर बढ़िया से फेंट लें और फिर इसमें टेस्ट के हिसाब से काला नमक, मिर्च, नींबू और अजवाइन डालकर सेवन करें. 

खीरा, नींबू और संतरे का स्मूदी भी आंत की सफाई के लिए बेस्ट माना जाता है. यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और इसके सेवन से पाचन ठीक रहता है.

इसके अलावा पालक और पाइनएप्पल की स्मूदी भी आंतों की सफाई के लिए फायदेमंद होता है. इस हेल्दी स्मूदी बनाने के लिए पालक के पत्ते, अजवाइन के पत्ते, खीरा और पाइनएप्पल की जरूरत होगी.