Jan 2, 2025, 03:03 PM IST

ये लक्षण दिखें तो समझ लें आंत में हो गया है इंफेक्शन 

Abhay Sharma

आंतों में इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है, इनमें दूषित भोजन या पानी का सेवन करना, दूषित सतहों को छूना, कच्चा या अधपका मांस खाना शामिल है. 

इसके अलावा कई और कारण हैं, जो आंतों में इंफेक्शन पैदा करते हैं. ऐसी स्थिति में शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं, जिसपर ध्यान देना जरूरी है.

बता दें दस्त आना, पेट दर्द, मतली, उल्टी, बुखार, थकान, पेट फूलना, सीने में जलन, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द आंत के इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है. 

इसके अलावा अगर आपको मल त्याग में दिक्कत हो रही है, डिहाइड्रेशन और पोषक तत्वों की के लक्षण दिख रहे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंतों में संक्रमण से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी लंबे समय तक रहने वाली पाचन समस्याएं हो सकती हैं. 

ऐसे में अगर आपको ये समस्याएं हो रही हैं तो तुरंत किसी हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह लें और खानपान में सुधार करें. 

क्योंकि ये आंतों में इंफेक्शन की ओर इशारा करते हैं. इंफेक्शन की समस्या को ठीक होने में करीब 15 से 16 दिन का वक्त लग सकता है. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.