May 29, 2024, 07:43 PM IST

चीनी या गुड़, हाई कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना है सही? 

Abhay Sharma

बैड कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसमें खानपान का खास ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है. 

ऐसी स्थिति में खानपान में जरा सी भी लापरवाही कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकती है. कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि...  

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में चीनी या गुड़ क्या खाना फायदेमंद होता है. तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको चीनी के सेवन से परहेज करना चाहिए. 

इसके कारण न केवल आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है, बल्कि आप अन्य कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. 

ऐसे में आपको चीनी के बजाए गुड़ का सेवन करना चाहिए.  इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार हो सकते हैं. 

ऐसे में अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो और आपको मीठा खाने का मन करे तो आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.