Feb 27, 2025, 01:22 PM IST

महिलाओं का कितना होना चाहिए वजन?

Abhay Sharma

देश और दुनिया में मोटापे से शिकार लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, हालांकि पुरुषों की तुलना में महिलाएं बढ़ते वजन से ज्यादा परेशान रहती हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक महिलाओं का वजन उनकी हाइट और उम्र के अनुसार होना चाहिए, ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं के लिए औसत वजन क्या है... 

आमतौर पर कई महिलाओं के मन में ये सवाल जरूर आता है कि, उनकी हाइट और उम्र के अनुसार उनका वजन कितना होना चाहिए... 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी महिला की लंबाई 4 फीट 10 इंच है, तो आपका सामान्य वजन 41 से 52 किलोग्राम होना चाहिए.  

ऐसे ही 5 फीट की महिलाओं का सामान्य वजन 44 से 55.7 किलोग्राम, 5 फीट 2 इंच की महिलाओं का वजन 49 से 63 किलोग्राम के बीच होना चाहिए. 

इसके अलावा 5 फीट 4 इंच की लंबाई में आपका  वजन 49 से 63 किलोग्राम के बीच होना चाहिए, 5 फीट 6 इंच हाईट की महिला का वजन 53 से 67 किलोग्राम तक सही होता है. 

वहीं 5 फीट 8 इंच की महिलाओं का 56 से 71 Kg, 5 फीट 10 इंच की महिलाओं क वजन 59 से 75 Kg और 6 फीट की महिलाओं का सामान्य वजन 63 से 80 Kg के बीच होना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)