Aug 14, 2024, 08:12 PM IST

15 अगस्त को और कितने देश मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

Sumit Tiwari

15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. 

इस दिन भारत ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसे देश है जो कि स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. 

15 अगस्त के दिन भारत के साथ 5 देश और हैं जो कि स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं.

आइए जानते हैं कि कौन है वो देश जो भारत के साथ-साथ आजदी का जश्न में डूबे रहते हैं. 

 ये 5 देश हैं दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन, लिकटेंस्टीन और कांगो

दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 को जापान से आजादी मिली थी. 

साल 1945 में उत्तर कोरिया को भी जापान से आजादी मिल गयी थी. 

भारत के तरह बहरीन भी ब्रिटिश हुकूमत से 15 अगस्त को आजाद हुआ था. 

दुनिया के सबसे छोटे देशों मे से एक लिकटेंस्टीन भी जर्मनी से 15 अगस्त 1866 को आजाद हुआ था. 

15 अगस्त 1960 को फ्रांस के कब्जे से अफ्रीकी देश कॉन्गो को भी आजादी मिली थी.