Dec 24, 2023, 11:46 AM IST

AI की नजर से देखिए 50 साल बाद कैसी होगी मायानगरी मुंबई

Smita Mugdha

2050 में शायद वाकई गेटवे ऑफ इंडिया के पास हम ड्रोन्स देखें और नजारा आज से बिल्कुल अलग हो.

मुंबई की शान कहे जाने वाले ताज होटल के पास का नजारा 2050 में ऐसा होगा तो यह और भी शानदार दिखेगा. 

मुंबई के सबसे चर्चित और व्यस्त जगहों में से एक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कुछ ऐसा है AI की नजर में.

AI की नजर से 2050 में मुंबई ऐसी दिखेगी और अगर वाकई में ऐसा हुआ तो मायानगरी और भी खूबसूरत लगने लगेगी.

मुंबई का मशहूर माउंट मैरी बैसिलिका का नजारा देख शायद न्यूयॉर्क का भ्रम भी हो  सकता है. 

मुंबई की मशहूर इमारतों को AI ने बिल्कुल नए अंदाज में पेश कर दिया है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं.

AI की तस्वीरें देखकर इतना तो समझ में आ रहा है कि 2050 में भी यह शहर काफी भीड़भाड़ से भरा होने वाला है.

2050 में अगर बॉम्बे हाई कोर्ट वाकई में ऐसा दिखने लगे तो शायद वह किसी पर्यटक स्थल से कम नहीं होगा.

मुंबई की सड़कों पर साल 2050 में भी शायद ट्रैफिक मुंबई शहर की बड़ी परेशानी रहेगी.