Nov 29, 2023, 03:23 PM IST

राष्ट्रप्रेम के बारे में कही चाणक्य की ये 4 बातें सबको जाननी चाहिए

DNA WEB DESK

चाणक्य नीति में जीवन दर्शन और देशप्रेम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं. 

चाणक्य ने जीवन, प्रेम, धन और स्त्रियों के अलावा अपनी मातृभूमि और राष्ट्र को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं. 

मातृभूमि और राष्ट्र के बारे में कही गई ऐसी ही चार बातों का पालन हर भारतीय को अपने जीवन में जरूर करना चाहिए.

चाणक्य का कहना था कि अपनी मातृभूमि से प्रेम करना चाहिए उसकी हरेक संपदा नदी, झरने, भूमि से अपनी निजी संपदा की तरह लगाव महसूस करना चाहिए.

चाणक्य मानते थे कि जैसे अपनी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं वैसे ही राज्य के संरक्षण में आने वाली भूमि को न गंदा करना चाहिए न नुकसान पहुंचाना चाहिए.

राष्ट्रप्रेम को चाणक्य कर्तव्य मानते थे और उनका कहना था कि खुशहाली के लिए सबको स्वेच्छा से अपने मातृभूमि के लिए योगदान देना चाहिए.

राष्ट्रनिर्माण में चाणक्य शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण मानते थे और उनका कहना था कि अच्छे शिक्षक ही चरित्रवान नागरिक बना सकते हैं. 

सदियों पहले मातृभूमि और राष्ट्र के बारे में कहे गए चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं.

मातृभूमि और राष्ट्र निर्माण के लिए कहे गए चाणक्य के प्रेरक विचार सदियों से अपनी प्रासंगिकता बनाए हैं.  (सभी जानकारी स्रोत: चाणक्य नीति)