Jun 28, 2024, 06:31 PM IST
कब और कैसे जाएगा Chandrayaan-4, आ गई डिटेल
Smita Mugdha
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरे देश को चंद्रयान-4 के बारे में जानने की उत्सुकता है.
ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-4 के साथ भारत एक अलग तरह का प्रयोग करने जा रहा है.
इसरो चीफ ने कहा, 'चंद्रयान-4 को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, लेकिन यह एक साथ नहीं जाएगा.'
चंद्रयान-4 को अंतरिक्ष में टुकड़ों में भेजा जाएगा और इसरो पहली बार ऐसा करने जा रहा है.
कब कौन सा हिस्सा भेजा जाएगा और फिर स्पेस में उसे कैसे जोड़ा जाएगा ISRO ने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है.
इस मिशन के जरिए इसरो की कोशिश है कि 2035 तक स्पेस में भारत का अंतरिक्ष स्टेशन बनाया जाए.
इसरो का लक्ष्य है कि साल 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की जा सके. यह अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि होगी.
इसरो का लक्ष्य है कि 2040 में भारतीय को अपनी तकनीक की क्षंमता पर चंद्रमा पर भेजा जा सके.
अब तक की डेडलाइन के मुताबिक, भारत अपना महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-4 साल 2028 में लॉन्च कर सकता है.
Next:
प्रजा को भुखमरी से बचाने के लिए बनवाया गया था ये शानदार महल
Click To More..