Oct 13, 2023, 08:34 AM IST

चांद की गोद में नहीं सो रहे प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर, धरती पर हुई वापसी

DNA WEB DESK

चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल रहा है और इसरो ने स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर चांद की सतह पर भारत के राजदूत हैं.

चाद के दक्षिणी ध्रुव पर चैन की नींद में हमेशा के लिए सो चुके प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर की अब भारत में वापसी होने वाली है.

यह वापसी बैंगलोर के इसरो सेंटर में नहीं होगी बल्कि भारत के अलग-अलग कई शहरों में होने वाली है. चौंकिए नहीं क्योंकि यह खबर 100 फीसदी सच है.

चंद्रयान-3 की सुंदर और भव्य वापसी सिटी ऑफ जॉय यानी कि कोलकाता में होने वाली है. हैरान रह गए? जानिए कैसे होगी यह असंभव वापसी.

कोलकाता ही नहीं पूरे देश में धूमधाम से दुर्गा पूजा की तैयारी हो रही है और शहर में इस बार एक पंडाल चंद्रयान-3 की थीम पर सजाया जा रहा है.

चंद्रयान-3 की थीम पर इस पंडाल को तैयार करने का काम जोरों-शोरों से चल रहा है और इसमें लाखों रुपये खर्च किए जाने वाले हैं.

इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का ऐलान करते हुए कहा था कि अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर अमर हो गए हैं.

चंद्रयान-3 की सफलता की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और जी-20 समिट में भी सबसे ज्यादा चर्चा भारत के इसी मिशन की हुई थी.

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत की नजर अब दूसरे कई महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन पर है और पूरी दुनिया में भारत को अंतरिक्ष विज्ञान की ताकत माना जा रहा है.