Jul 14, 2023, 10:24 AM IST

Hathni Kund Barrage का पानी इतने घंटे में डुबा सकता है दिल्ली

Kuldeep Panwar

दिल्ली में पहले बारिश और अब यमुना नदी के रिकॉर्ड जल स्तर से बाढ़ की तबाही मची हुई है.

यमुना नदी की बाढ़ के लिए हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

यहां से कम पानी छोड़ने की गुहार दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गृह मंत्री अमित शाह से भी लगा चुके हैं.

क्या आप जानते हैं हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी कितने घंटे में दिल्ली को डुबो देता है?

हथिनीकुंड बैराज हरियाणा के यमुनानगर जिले में चार राज्यों की सीमा पर यमुना नदी पर बना है.

इस बैराज में यमुना नदी का पानी रोककर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बांटा जाता है.

उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश का सीधा असर बैराज पर पड़ता है, जिसकी क्षमता 10 लाख क्यूसेक है.

बैराज में एक लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी अतिरिक्त आने पर उसके फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं.

हथिनीकुंड बैराज से छूटा पानी सामान्य दिनों में 72 घंटे में 200 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंचता है.

फिलहाल बाढ़ का सीजन है, जिससे पानी का बहाव तेज है. इस कारण यह समय 35-40 घंटे रह गया है.

बैराज से ज्यादा पानी छोड़ेने पर यमुना नदी का जल स्तर बढ़ता है, जो दिल्ली में बाढ़ का कारण बनता है.