Feb 14, 2024, 12:50 PM IST

हिंदी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की नौ निराली बातें

Anurag Anveshi

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जन्मतिथि को लेकर मतभेद है. पर निराला अपना जन्मदिन वसंत पंचमी के रोज मनाते थे.

जन्मतिथि पर मतभेद

निराला ने कविताओं को छंदों के बंधन से मुक्त किया. उन्होंने परंपरागत छंद से अलग होकर कविताएं लिखनी शुरू की.

छंदमुक्त कविता

हिंदी का पहला शोकगीत 'सरोज-स्मृति' को माना जाता है, जो निराला ने अपनी बेटी की असमय मृत्यु के बाद लिखी थी.

पहला शोक गीत

निराला की 'भिक्षुक' को पहली छंदमुक्त कविता माना जाता है. इसमें शब्दों से जो दृश्य पैदा हुआ है, वह अद्भुत है.

दृश्यात्मकता

निराला की बहुचर्चित कविता है 'राम की शक्ति पूजा'. इस कविता को सुनते हुए आपको नाद सौंदर्य का आभास होगा.

राम की शक्ति पूजा

निराला हिंदी कवि हैं. पर वे संस्कृत और बांग्ला भाषा के भी जानकार थे. ये सारी भाषाएं उन्होंने स्वाध्याय से अर्जित की थीं.

बहुभाषा ज्ञान

पहले महायुद्ध के बाद फैली महामारी ने पत्नी मनोहरा देवी को छीन लिया. फिर चाचा, भाई और भाभी को भी लील गया.

जीवन में दुख

निराला का उत्तरार्द्ध जीवन इलाहाबाद में बीता. वहीं दारागंज मुहल्ले में 15 Oct' 1961 को उनका देहावसान हुआ.

जीवन का उत्तरार्द्ध

मुफलिसी में रहे निराला के गुजर जाने के 15 वर्ष बाद 1976 में सरकार ने निराला के नाम का डाक टिकट जारी किया

निराला पर डाक टिकट