Jan 1, 2024, 11:57 PM IST

अकबर ने कितनी महिलाओं से की थी शादी 

Kavita Mishra

अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था, जिसका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले में हुआ था. 

कई किताबों में उल्लेख मिलता है कि अकबर को अकबर-ए-आज़म, शहंशाह अकबर के नाम से भी जाना जाता था.

अकबर को लेकर आपने कई तरह के किस्से सुने होंगे. क्या आप यह जानते हैं कि अकबर ने कितनी महिलाओं के साथ शादी की थी. चलिए हम आपको बताते हैं... 

अकबर की पहली बेगम यानि पत्नी रुकैया सुल्तान बेगम थीं. अकबर के इस निकाह में मुगल खानदान के साथ राजनीतिक संबंध मिले थे.

अकबर की सबसे लोकप्रिय और पावरफुल बेगमों में सलीमा बेगम का भी नाम आता है. इस विवाह से अकबर और अफगानिस्तान के बंधन मजबूत हुए थे.

हरका बाई अकबर की सबसे पसंदीदा बेगम थीं, जिनसे अकबर बहुत प्यार करता था. इतिहास में इनको लेकर कई तरह के विवाद हैं.

 कहा जाता है कि अकबर की 300 पत्‍नियां थी. सभी को शाही अधिकार नहीं मिले थे. 

इनमें 35 ही ऐसी थीं, जिनको ये अध‍िकार मिले हुए थे. इनमें सबसे ज्‍यादा ख्‍याति उनकी पत्‍नी जोधाबाई को मिली, जो अजमेर के राजपूत शासक राजा भारमल की पुत्री थीं. 

अकबर की बेगम हरम में रहा करती थी. मुगल हरम एक शाही कमरा या महल है, जहां खास महिलाएं या बेगम स्थाई रूप से रहा करती थीं.