Feb 6, 2025, 12:27 PM IST
भारत के इतिहास में कई वीरांगनाएं हुई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी रानी भी थीं जिन्हें 'महाराज' कहा गया?
दक्षिण भारत के काकतीय वंश में जन्मी इस राजकुमारी को बचपन से ही अलग तरह से पाला गया था.
अन्य राजकुमारियों की तरह उनका जीवन नहीं था, बल्कि उन्हें घुड़सवारी, शस्त्र विद्या और युद्ध की पूरी शिक्षा दी गई.
उनके पिता ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें चुना, लेकिन समाज के लिए यह स्वीकार करना आसान नहीं था.
इतिहास में पहली बार, एक महिला शासक को 'महाराज' की उपाधि दी गई—इनका नाम था रुद्रमा देवी.
रुद्रमा देवी पुरुषों जैसे वस्त्र पहनती थीं और खुद को 'रुद्रदेव' कहकर संबोधित करती थीं.