Jun 19, 2024, 07:43 PM IST

रामायण युद्ध के बाद कहां गई लाखों की वानर सेना, क्या है हकीकत 

Sumit Tiwari

भगवान राम और रावण के युद्ध के बारे में कौन नहीं जनता. इस युद्ध में एक से बढ़कर एक महाबली थे.  

भगवान राम के जीवन को दर्शती  'रामायण' मानस में इस युद्ध का उल्लेख मिलता है. 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान राम की तरफ से लड़ने वाली लाखों बंदरों की सेना युद्ध के बाद कहा गायब हो गई. 

दरअसल इसका भी जिक्र 'रामायण'  में मिलता है. रामयण के अनुसार भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या वापस लौट आए थे. 

युद्ध समाप्त होने के बाद राम ने विभीषण को लंका का राज-पाठ सौप दिया था. उस समय किष्किन्धा के राजा सुग्रीव थे.  

किष्किन्धा का युवराज अंगद को बनाया गया था. साथ ही नल और नील राज्य के मंत्री बने थे.  

नल-नील अपनी चतुराई का उपयोग करके सुग्रीव और अंगद को राज्य चलाने के लिए सलाह दिया करते थे 

उस समय किष्किन्धा राज्य के आधीन ही सारी वानर सेना थी. युद्ध के बाद वानर सेना किष्किन्धा राज्य की सुरक्षा में तैनात रहती थी.  

वर्तमान में किष्किन्धा राज्य कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के किनारे है. यह जगह बेल्लारी जिले में है.