Aug 18, 2024, 11:41 PM IST

कौन थे अकबर के नवरत्न और क्या थी उनकी उपाधि

Sumit Tiwari

मुगल बादशाहों में अकबर सबसे ज्यादा लोकप्रिय शासक थे. 

कहा जाता है कि अकबर के शासन में हिंदुओं को लेकर कई बदलाव किए गए थे. 

लेकिन क्या आप अकबर के नौ रत्नों के बारें में जानते हैं. इनकी क्या उपाधि थी?

ये वही नौ रत्न है जो अकबर को हमेशा धार्मिक, न्यायिक, आर्थिक और सामाजिक मामलों में सलाह देते थे. 

अकबर के नौ रत्नों में राजा बीरबल, तानसेन, अबु फजल, फैजी, राजा मानसिंह, राजा टोडर मल, मुल्ला दो पियाजा

फकीर अजिआओदीन और अब्दुल रहीम खान-ए-खाना सहित 9 विद्वान शामिल थे. 

इन सभी की दरबार में अलग-अलग जिम्मेदारियां हुआ करती थी.  

जैसे राजा मान सिंह अकबर की पूरी सेना के सेनापति हुआ करते थे. फैजी दरबार के कवि हुआ करते थे.

तानसेन हजरत मुहम्मद गौस के शिष्य थे और अकबर के दरबार के शानदार संगीतकार हुआ करते थे. 

बीरबल का असली नाम महेशदास था, वह अकबर के दरवार के महान कवि हुआ करते थे. 

अकबर के शासनकाल में राजा टोडर मल उनके वित्त मंत्री थे. मुल्ला दो पियाजा बादशाह के मुख्य सलाहकार थे.