Dec 26, 2024, 11:26 PM IST
मनमोहन सिंह को मिल चुके हैं ये खास अवॉर्ड्स
Anamika Mishra
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष का उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.
डॉ. मनमोहन सिंह देश के 14वें प्रधानमंत्री थे.
डॉ. मनमोहन सिंह को उनके सार्वजनिक करियर में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए.
उन्हें 1987 में भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मविभूषण मिला.
1995 में उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार मिला.
उन्हें एशिया मनी अवार्ड फॉर फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर (1993 और 1994) भी मिला.
यूरो मनी अवार्ड फॉर फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर (1993).
उन्हें 1956 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एडम स्मिथ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.
इस लिस्ट में कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राइट्स पुरस्कार (1955) भी शामिल है.
2002 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से भी नवाजा गया.
Next:
भारत में कहां पैदा होती है सबसे ज्यादा रूई
Click To More..