Nov 17, 2023, 02:04 PM IST

अर्जुन ने क्यों किया था श्रीकृष्ण की बहन का अपहरण

DNA WEB DESK

हमारे धर्म ग्रंथों महाभारत और रामायण से जुड़ी ऐसी कई कहानियां हैं, जो हमें पता हैं. 

इनसे जुड़ी कई ऐसी भी कहानियां हैं, जिसे हर कोई नहीं जानता है. 

क्या आप जानते हैं कि अर्जुन ने श्रीकृष्ण की बहन का अपहरण क्यों किया था.

सुभद्रा श्रीकृष्ण और बलराम की बहन थीं. बलराम की इच्छा थी कि सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से हो लेकिन सुभद्रा अर्जुन से विवाह करना चाहती थीं.

श्रीकृष्ण का कहना था कि दोनों का विवाह आसान नहीं है क्योंकि बलराम सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से करवाना चाहते थे इसलिए वे इस विवाह के खिलाफ होंगे.

श्रीकृष्ण का कहना था कि दोनों का विवाह आसान नहीं है क्योंकि बलराम सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से करवाना चाहते थे इसलिए वे इस विवाह के खिलाफ होंगे.

श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि अगर तुमको सुभद्रा से विवाह करना है तो उसका अपहरण करना होगा. 

 श्रीकृष्ण ने अर्जुन से बताया कि सुभद्रा से विवाह करना है तो उसे रैवदर पर्वत से भगाकर ले जाओ.

श्रीकृष्ण के कहने पर अर्जुन ने सुभद्रा को प्रेम के बारे में बताकर उसको रैवदर पर्वत से साथ ले गए. जब ये बात बलराम को पता चली तो वह क्रोधित हो गए.