Aug 11, 2024, 06:27 PM IST

अर्जुन का ये पुत्र बना किन्नरों का देवता

Sumit Tiwari

महाभारत की कहानी केवल कौरवों और पांडवों के बीच का युद्ध नहीं है. 

महाभारत में अर्जुन और नागकन्या उलूपी के विवाह का जिक्र मिलता है.  

कहा जाता है कि जब अर्जुन ने खांडवप्रस्थ वन में हजारों नागों का वध कर दिया तो  

नागकन्या उलूपी को अर्जुन से बदला लेने के लिए भेजा गया. 

लेकिन अर्जुन पर वो मोहित हो गई और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया 

अर्जुन ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और उलूपी के साथ नागलोक चले गए. 

कथा मिलती है कि अर्जुन नागलोक में करीब एक साल तक रहे थे. 

अर्जुन और नागकन्या उलूपी का एक पुत्र हुआ जिसका नाम इरावन था.

इरावन अपने पिता के समान शक्तिशाली और पराक्रमी था.

कहा जाता है कि इरावन को किन्नर अपना देवता भी मानते हैं.