Aug 9, 2024, 08:23 PM IST

कितना शक्तिशाली था अर्जुन का पाशुपतास्त्र, कहां किया था प्रयोग

Sumit Tiwari

महाभारत के युद्ध में एक से बढ़कर एक महान योद्धाओं ने भाग लिया था. 

इन सभी के पास कई दिव्यास्त्र भी थे, जिनका उपयोग वो समय-समय पर करते थे. 

इसी तरह अर्जुन के पास भी महान दिव्यास्त्र पाशुपतास्त्र था. 

अर्जुन ने घोर तपस्या कर भगवान शिव से पाशुपतास्त्र प्राप्त किया था. 

पाशुपतास्त्र को भगवान शिव का एक प्रमुख अस्त्र माना जाता है.

इस अस्त्र को रौद्रास्त्र और ब्रह्मशिर के नाम से भी जाना जाता है.

इस अस्त्र का उपयोग अर्जुन केवल आत्मरक्षा के लिए कर सकते थे. 

इस अस्त्र का उपयोग अर्जुन ने कभी भी महाभारत के युद्ध में नहीं किया. 

अर्जुन ने इस अस्त्र का प्रयोग पौलोम तथा कालकेय नामक दो राक्षसों का बध करने के लिए किया था.