Jun 28, 2024, 11:12 PM IST

अर्जुन द्रौपदी से नहीं सुभद्रा से करते से अधिक प्रेम

Sumit Tiwari

महाभारत में अर्जुन की चार पत्नियों का जिक्र मिलता है. द्रौपदी, उलूपी, चित्रांगदा और सुभद्रा.

सुभद्रा भगवान श्री कृष्ण की बहन थीं. श्री कृष्ण ने सारथी बनकर अर्जुन का महाभारत में साथ दिया था.

अर्जुन ने द्रौपदी के साथ एक स्वयंवर में मछली की आंख भेदकर विवाह किया था.

लेकिन वह द्रौपदी से कई गुना अधिक प्रेम श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा से करते थे.

द्रौपदी से विवाह करने के बाद अर्जुन 12 साल की तीर्थयात्रा पर निकल गए.

तीर्थ यात्रा से वापस लौटते समय अर्जुन सुभद्रा से मिलने द्वारका पहुंचे और भगवान से अपने मन की बात कह दी. 

श्री कृष्ण और अर्जुन दोनों ही जानते थे कि बलराम इस विवाह में सबसे बड़ी बाधा हैं.

इसलिए भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भागकर शादी करने की सलाह दी और उन्होंने ऐसा ही किया.