Aug 6, 2024, 12:58 AM IST

दुनिया का एकमात्र नर जीव जो देता है बच्चों को जन्म

Sumit Tiwari

सभी इस बात को जानते हैं कि मादा ही बच्चों को जन्म देती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जानवरों की प्रजाति ऐसी भी है. 

जिसमें मादा नहीं बल्कि नर बच्चों को जन्म देता है.

हम समुद्री घोड़े के बारे में बात कर रहे हैं. इस प्रजाति में नर गर्भ धारण करता है. 

इस प्रजाति में मादा पशु नर पशु के पेट में अंडे का स्थानांतरण करती है. 

समुद्री घोड़े को अंडे सेने में करीब 3 से 4 सप्ताह का समय लगता है. 

चौंकाने वाली बात तो ये है कि एक नर समुद्री घोड़ा एक बार में 50 से 2000 हजार बच्चों को जन्म देता है. 

समुद्री घोड़े को यह प्रसव पीड़ा करीब 12 घंटे तक रहती है.

2 से 3 हफ्तों के अंदर ही समुद्री घोड़े के बच्चे पानी में तैरना सीख जाते हैं.