May 14, 2024, 08:10 PM IST

शहरों के नाम के आगे क्यों लिखा होता है 'पुर'

Anamika Mishra

भारत में कई जिले और गांव हैं. 

इनमें से कई जगहों के नाम के आगे 'पुर' लगा हुआ है. 

जैसे कि नागपुर, जबलपुर, कानपुर, मुजफ्फरपुर, रायपुर आदि. 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस पुर का क्या अर्थ होता है?

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस पुर का क्या मतलब होता है. 

'पुर' शब्द का ऋग्वेद में वर्णन मिलता है.

संस्कृत में पुर का मतलब शहर या किला होता है.

पुराने समय में राजा अपनी रियासतों के नाम के आगे इसका इस्तेमाल करते थे. 

राजा अपनी खास वस्तु के साथ पुर शब्द लगाकर शहर का नाम रखते थे.