Dec 10, 2023, 11:18 PM IST

ये मुस्लिम अर्जुन को क्यों मानते हैं अपना वंशज

DNA WEB DESK

भारत में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं. सभी अपने धर्मों के अनुसार काम भी करते हैं. 

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक मुस्लिम वर्ग ऐसा भी है, जो महाभारत के अर्जुन को अपना वंशज मानते हैं. 

हरियाणा का मेवात इलाका मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. यहां पिछले लगभग 500 सालों से मुसलमान रह रहे हैं. 

कई रिसर्च स्टडीज के मुताबिक तो कुछ सालों पहले तक, मेवात के मुस्लिम एक ही गोत्र में अपने बच्चों की शादी तक नहीं करते थे. 

यहां के रहने वाले लोगों का मानना है कि सब अर्जुन के वंशज हैं. मेवात के मुस्लिम समुदाय को मेव मुस्लिम कहा जाता है.  

मेव मुस्लिम लोक महाकाव्यों और गाथागीतों के वर्णन के लिए पूरे मेवात क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं. 

ऐसा माना जाता है कि बारहवीं और सोलहवीं शताब्दी के बीच मेव धीरे-धीरे इस्लाम में परिवर्तित हो गए. उनके नाम से उनकी हिंदू उत्पत्ति स्पष्ट होती है.

आपको बहुत से लोगों को नाम राम सिंह, तिल सिंह और फतेह सिंह जैसे मिल जाएंगे. 

 मेवात इलाके में लोगों का दृढ़ विश्वास है कि वे अर्जुन के वंशज क्षत्रिय हैं जो सूफी पीर के प्रभाव में धीरे-धीरे इस्लाम में परिवर्तित हो गए.