Nov 26, 2023, 07:36 PM IST

ये हैं मुगलकाल की 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं 

DNA WEB DESK

 मुगल साम्राज्‍य जिसकी शुरुआत 1526 से मानी जाती है. इसके बारे में आपने कई कहानियां सुनी होगी. 

आप भी राजा और रानियों के बारे में पढ़ना और उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहते होंगे. 

क्या आप मुगलकाल की 5 सबसे शक्तिशाली महिलाओं के बारे में जानते हैं.

चलिए हम आपको 5 ऐसी शक्तिशाली महिलाओं के बारे बताएंगे, जिन्होंने मुगल इतिहास में अपना नाम दर्ज किया.

गुलबदन बानो बेगम - वह अकबर की बुआ थी. यह मुगल साम्राज्य की वह महिला हैं, जिन्होने अपनी खूबसूरत लेखनी से हुमायूंनामा किताब लिखी.

नूरजहां - जहांगीर ने नूरजहां से विवाह किया था. वह बुद्धिमती, शील और विवेकसम्पन्न थी. उन्हें इतिहास पढ़ने जैसे साहित्य, कविता और ललित कलाओं से बेहद प्रेम था.

मरियम उज जामनी- मरियम जमानी अजमेर के राजा भारमल कछवाहा की बेटी थी, इनका नाम जोधा बाई था. 

आराम बानो बेगम - आराम बानो बेगम एक. मुगल राजकुमारी थीं. वह अपने पिता के खिलाफ जाने का भी साहस रखती थीं. उनका स्वभाव तेज तर्रार और बातूनी के नाम से मशहूर था.

जहांआरा बेगम - शाहजहां और मुमताज की सबसे बड़ी बेटी का नाम जहांआरा बेगम था. आज जो आप दिल्‍ली में चांदनी चौक देखते हैं, उसकी रूपरेखा इन्‍होंने ही बनाई थी.