Dec 24, 2024, 02:00 PM IST

भारत के किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा सांप?

Smita Mugdha

भारत में सांपों की कई तरह की प्रजाति पाई जाती हैं देश के कई प्रदेशों में अलग-अलग तरह के सांप मिलते हैं. 

क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा सांप पाए जाते हैं? जवाब हैरान कर देगा.

भारत में सबसे ज्यादा सांप सुदूर दक्षिण भारत के राज्य में पाए जाते हैं और यह राज्य देश के सबसे शिक्षित राज्य में से है.

आइए जानते हैं कि देश का वह कौन सा प्रदेश है जिसमें सबसे ज्यादा सांप पाए जाते हैं.

भारत में सबसे ज़्यादा सांप केरल में पाए जाते हैं और यहां 350 से ज्यादा प्रजाति के सांप मिलते हैं.

केरल में सांपों की बहुतायत के पीछे वहां की उष्णकटिबंधीय जलवायु और भारी बारिश का अहम योगदान है.

भारी बारिश और उमस की परिस्थितियों की वजह से प्रदेश में घने जंगल हैं और यहां का मौसम आर्द्र रहता है. 

घने जंगल और आर्द्र वातावरण सांपों के लिए अनुकूल माना जाता है और यही वजह है कि यहां कई विषैले सांप मिलते हैं. 

भारत में सांपों की 350 से ज़्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं और इनमें से 17% सांप बेहद जहरीले होते हैं.