Oct 10, 2024, 04:16 PM IST

सूर्योदय से 2 घंटे पहले क्यों जगता था अकबर?

Smita Mugdha

बादशाह अकबर मुगल सल्तनत के सबसे चर्चित शासक में से था जिसने अपने दौर में कई सुधार किए थे.

अकबर ने दरबार और सेना के साथ हरम में भी अनुशासन और समरसता बनाए रखने की कोशिश की थी. 

मुगल बादशाह अकबर की जीवनी लिखने वाले अबुल फजल ने उनकी जिंदगी के बारे में कई रोचक तथ्यों का जिक्र किया है. 

अबुल फजल ने अकबरनामा और आइन-ए-अकबरी में बादशाह अकबर के जीवन और शासन से जुड़े पहलुओं का जिक्र किया है. 

अबुल फजल ने अपनी किताब में लिखा है कि अकबर प्रतिदिन सूर्योदय से 2 घंटे पहले ही उठ जाया करता था. 

अकबर सूर्योदय से 2 घंटे पहले उठने के बाद नमाज पढ़ता था. कुछ देर तक उसे धार्मिक किताबें पढ़कर सुनाई जाती थीं.

इसके बाद वह हर दिन युद्ध अभ्यास और कुछ व्यायाम करता था, क्योंकि बादशाह के लिए शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना जरूरी था. 

मुगल बादशाह अकबर सूर्योदय के बाद दरबार में जाने से पहले महल के बाहर आए लोगों को झरोखा दर्शन दिया करते थे.

अकबर ने अपने शासनकाल में यह नियम बनाया था कि वह रोज प्रजा से मिलने के लिए थोड़ा समय निकालता था.