Aug 1, 2024, 12:21 AM IST

कौन था वो मुगल बादशाह जो कासगंज से मंगवाकर पीता था गंगाजल

Rahish Khan

मुगल बादशाह अकबर की अनेक कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

अकबर ऐसे मुगल बादशाह थे, जिन्होंने लगभग 50 साल तक राज किया.

अकबर मुगल साम्राज्य के सबसे कम उम्र के राजा बने थे. जब उनके पिता हुमायूं की मौत हुई तब वो 13 साल के थे.

अकबर ने अपनी हिंदू रानी हरखा बाई के खातिर गोमांस और लहसुन-प्याज खाना बंद कर दिया था.

हरका बाई आमेर के राजा भारमल की बेटी थीं. जिनकी हर बात को अकबर मानता था.

अकबर ने एक आदत पाल ली थी. जिसके तहत वो साल के कुछ महीने मांस नहीं खाते थे.

अबुल फजल ने अपनी एक किताब अकबरनामा में लिखा कि वो सिर्फ गंगाजल पीते थे.

बादशाह अकबर के लिए कासगंज के पास सोरो से गंगाजल मंगवाया जाता था.