Jul 10, 2024, 10:11 PM IST

किस देवी मां के नाम पर 'बॉम्बे' बन गया 'मुंबई'

Aditya Prakash

मुंबई से पहले इस शहर का नाम बॉम्बे हुआ करता था. ये महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है. 

मुंबई शब्द मुंबा देवी से बना है. मुंबा देवी को दुर्गा माता का ही रूप माना जाता है.

'मुंबई' नाम के पहले दो शब्द मुंबा या महा-अंबा देवी के नाम से रखा गया है वहीं आखिरी शब्द आई, जिसे मराठी में 'मां' कहते हैं.

साल 1995 में उस समय की शिवसेना सरकार ने आधिकारिक रूप से बंबई का नाम बदलकर मुंबई कर दिया.

16वीं सदी में जब पुर्तगाली यहां पहुंचे तो वो इस शहर को कई नामों से पुकारने लगे. 

पुर्तगालियों ने इसका नाम बॉम्बे रख दिया. तब से लेकर 1995 तक यही नाम इस शहर के लिए चलन में रहा. 

17वीं शताब्दी में ये शहर ब्रिटिश लोगों के कब्जे में आया. उन्होंने भी इस शहर के लिए बॉम्बे नाम का ही इस्तेमाल किया. 

हिंदी भाषी लोग इस शहर को बम्बई बोलते थे. ये टर्म उत्तर भारत में बहुत मशहूर हुआ करता था.

1995 में इसका नाम मुंबई कर देने के बाद सभी लोग इसी नाम का प्रयोग करते हैं. आज पूरी दुनिया इस शहर को इसी नाम से जानती है.