Feb 12, 2025, 09:47 AM IST

फार्महाउस बनाने के लिए ये इलाके हैं मुंबई के रईसों का फेवरेट

Smita Mugdha

मुंबई को भारत की मायानगरी भी कहा जाता है, क्योंकि यह अमीरों के साथ गरीबों के लिए भी सपनों का शहर है. 

मुंबई के रईसों की लाइफस्टाइल और पार्टी की चर्चा दुनिया भर में होती है और यहां देश के कुछ सबसे बड़े रईस रहते हैं. 

क्या आप जानते हैं कि शहर की भीड़-भाड़ और ट्रैफिक से परेशान कुछ रईस क्वालिटी टाइम के लिए फॉर्महाउस बनाते हैं. 

फॉर्महाउस भी शहर से कुछ घंटों की दूरी पर खूबसूरत लोकेशन में बनाते हैं और उनकी कीमत करोड़ों में होती है. 

फॉर्महाउस के लिए मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के अमीरों की पहली पसंद लोनावाला है. यहां प्रॉपर्टी रेट आसमान छूते हैं. 

मुंबई से कुछ ही घंटों की दूरी पर अलीबाग है और यहां भी शाहरुख खान समेत कई सेलिब्रिटी के फॉर्महाउस हैं. 

पनवेल भी अपने लोकेशन और खूबसूरती की वजह से महंगी प्रॉपर्टी है और यहां सलमान खान का फॉर्महाउस है.

मुंबई में फॉर्महाउस के अलावा सीफेसिंग फ्लैट्स और पेंटहाउस भी रईसों का पसंदीदा विकल्प है.

मुंबई के आसपास के इन इलाकों में फॉर्महाउस और विला में निवेश को भी एक अच्छा सौदा माना जाता है.