Aug 14, 2024, 08:56 PM IST

आजादी के समय भारत में इतनी थी मुस्लिमों की आबादी

Anamika Mishra

15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान आजाद हुआ और दो अलग मुल्कों में बंट गया. 15 अगस्त 2024 को भारत को आजाद हुए 78 साल हो जाएंगे.

बंटवारे के बाद कई लोग भारत आ गए, तो कई लोग पाकिस्तान पहुंच गए. 

आइए जानते हैं कि उस दौरान भारत में मुसलमानों की आबादी कितनी थी.

जब देश का बंटवारा दो हिस्सों में हुआ तो कई तादाद में मुसलमान पाकिस्तान चले गए, लेकिन कई मुसलमान भारत में ही रह गए. 

फ्रंटलाइन के आर्टिकल के मुताबिक साल 1957 में लगभग 3 करोड़ 50 लाख मुस्लिम भारत में रहते थे. 

उस दौरान ये आंकड़ा भारत की कुल आबादी का 9.8 प्रतिशत था.

आजादी के समय देश की कुल आबादी लगभग 36 करोड़ 10 लाख थी, जिसमें से 3 करोड़ 50 लाख लोग मुसलमान थे.

इसके बाद से ही भारत में मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ती चली गई. 

2024 की जनगणना से पता चलता है कि भारत में मुसलमानों की जनसंख्या लगभग 20 करोड़ 50 लाख है.