Dec 11, 2023, 03:36 PM IST

महाभारत में कहां था नकुल और सहदेव का ननिहाल?

DNA WEB DESK

पांच पांडवों में नकुल और सहदेव माद्री के बेटे थे और दोनों जुड़वा भाई थे और इनके पास काफी चमत्कारिक शक्तियां थीं.

नकुल और सहदेव की माता का नाम माद्री था ,वो मद्र देश की राजकुमारी थी और महाराज पांडु की दूसरी पत्नी थीं. 

महाभारत के युद्ध में नकुल और सहदेव के सगे मामा शल्य ने हिस्सा लिया था और वह कौरवों की सेना की ओर से लड़े थे. 

मद्र देश आज कहां है और कहां है नकुल-सहदेव का ननिहाल, यह जानकर शायद आपको हैरानी हो सकती है.  

नकुल और सहदेव का ननिहाल और माद्री का मायका अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और समृद्धि के लिए पूरी दुनिया में चर्चित रहा है. 

 हिमालय के करीब होने की वजह से मद्र देश को उत्तर कुरु भी कहा जाता था और यहां के राजा शल्य थे जो माद्री के भाई थे. 

वर्तमान में मद्र देश को जम्मू कश्मीर के आसपास का इलाका माना जाता है. कहा जाता है कि महाभारत के काल में भी यह इलाका खूबसूरती के लिए मशहूर था.