Dec 5, 2023, 04:47 PM IST

भारत के इस शहर में होता है सबसे ज्यादा क्राइम 

DNA WEB DESK

 केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली ऑर्गनाइजेशन नैशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के साल 2022 के आंकड़े जारी किए हैं. 

इन आंकड़ों ने उन तमाम दावों की पोल खोल दी है. NCRB के बेहद हैरान करने वाले और महिलाओं के लिए काफी चिंताजनक हैं. 

आइए हम आपको बताते हैं कि भारत के इस शहर में सबसे ज्यादा क्राइम हो रहा है. 

महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले में दिल्ली के नाम एक शर्मनाक आंकड़ा जुड़ गया है.दिल्ली में 2021 में रोज औसतन दो रेप के केस दर्ज होते थे, जो 2022 में बढ़कर तीन हो गया है. 

राजधानी में होने वाले कुल अपराधों में से 31.20 फीसदी महिलाओं के विरुद्ध होते हैं. इसमें से भी रेप और घरेलू हिंसा जैसे मामलों की संख्या ज्यादा है. 

देश के 19 महानगरों में दिल्ली में सबसे ज्यादा रेप केस दर्ज हुए हैं. दिल्ली में पूरे देश में सबसे ज्यादा 1204 रेप केस दर्ज हुए हैं. 

इसके बाद जयपुर का नंबर है, जहां 497 केस दर्ज हुए थे.

महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर औसतन रोजाना हर घंटे में 51 मुकदमे दर्ज हो रहे हैं.