Dec 31, 2023, 07:20 PM IST

भारत नहीं इस देश की राष्ट्रीय पुस्तक है रामायण

Kavita Mishra

रामायण पढ़ने से न सिर्फ जीवन में सकारात्मकता आती हैं बल्कि व्यक्ति को कामयाबी के नए मार्ग भी मिलते हैं.

रामायण में जीवन की हर समस्याओं का हल है. भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी रामायण का महत्त्व है. 

आप रामायण को लेकर कई तरह की बातें जानते होंगे लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रामायण किस देश की राष्ट्रीय पुस्तक है?

थाईलैंड में रामायण राष्ट्रीय पुस्तक है. थाई में इसे "राम-कियेन" कहा जाता है. जिसका अर्थ राम-कीर्ति होता है, जो वाल्मीकि रामायण पर आधारित है.

थाईलैंड में रामायण का बेहद गहरा प्रभाव है. थाईलैंड के राजा को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है.

इसी भावना का सम्मान करते हुए थाईलैंड का राष्ट्रीय प्रतीक गरुड़ है.

 थाईलैंड में राजा को राम भी कहा जाता है. रामायण का थाई संस्करण वाल्मीकि रामायण से ज्यादा अलग नहीं है.

 इसमें कुछ स्थानीय कहानियां और परंपराएं भी शामिल हैं.

रामायण थाईलैंड के साहित्य, संस्कृति और लोककथाओं का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है.