Dec 3, 2023, 01:21 PM IST

Chandrayaan 3 की सफलता की वजह से 9200 करोड़ हो गई इस शख्स की संपत्ति

Rahish Khan

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 23 अगस्त 2023 को उस समय इतिहास रच दिया जब चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई.

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराने वाला भारत पहला देश बन गया. हालांकि इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा के उत्तरी सतह पर लैंडिंग करा चुके हैं.

चंद्रयान-3 इसरो के नेतृत्व वाला मिशन था और इस ऐतिहासिक मिशन का बजट लगभग 615 करोड़ रुपये था.

Chandrayaan 3 की इस सफलता ने एक भारतीय बिजनेसमैन को अरबपति बना दिया.

दरअसल, चंद्रयान 3 के मिशन में ऐसी कई कंपनियां थीं जिन्होंने पैसा लगाया था. इनमें से एक कायन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) भी थी.

कायन्स ने चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को संचालित करने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को मुहैया कराया.

कायन्स टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक रमेश कुन्हिकन्नन हैं. 

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के कारण रमेश कुन्हिकन्नन अरबपति क्लब में शामिल हो गए.

फोर्ब्स ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद कायन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में लगभग 40 प्रतिशत का का उछाल आया है.

जिसके वजह से रमेश कुन्हिकन्नन की अनुमानित कुल संपत्ति 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 9200 करोड़ रुपये) पहुंच गई है.