Nov 20, 2023, 03:16 PM IST

Chandrayaan 4 के जरिए अब चांद पर होगा बड़ा कारनामा

Rahish Khan

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) के मिशन में जुट गया है.

इसरो चंद्रयान 4 के जरिए चांद पर बड़ा कारनामा करने जा रहा है. इसरो के वैज्ञानिक के मुताबिक Chandrayaan 4 चंद्रमा से मिट्टी के नमूने लेकर वापस आएगा.

अगर इसरो यह करने में कामयाब हो गया तो भारत अंतरिक्ष में खोज करने वाले देशों की कतार में शामिल हो जाएगा.

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (Space Applications Centre-SAC) के निदेशक नीलेश देसाई ने खुद इसकी जानकारी दी.

देसाई ने कहा कि चंद्रयान-4 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह से मिट्टी का नमूना वापस लाने का होगा. इस मिशन में लैंडिंग चंद्रयान-3 के समान ही होगी.

SAC के निदेशक नीलेश देसाई पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के 62वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे थे.

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-4 का केंद्रीय मॉड्यूल चंद्रमा की परिक्रमा करने बाद वापस पर धरती पर आ जाएगा. वह पृथ्वी के वायुमंडल के पास अलग हो जाएगा.

चंद्रयान-4 में लगा मॉड्यूल चंद्रमा की चट्टान और मिट्टी के नमूने लेकर आएगा. इसरो का यह बहुत महत्वाकांक्षी मिशन है.

देसाई ने कहा कि अगले 5 से 7 साल में इस चुनौती को पूरा कर लिया जाएगा. यह मिशन Chandrayaan 3 की तुलना में अधिक जटिल होने वाला है.