Jan 15, 2024, 11:28 PM IST

महाभारत के अंत में भगवान श्रीकृष्ण को किसने दिया था श्राप?

Rahish Khan

भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की लालाओं से शायद ही कोई अंजान हो. 

महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने भले ही शस्त्र उठाकर युद्ध ना लड़ा हो लेकिन उनकी भूमिका अहम रही थी.

उन्होंने पांडवों की रणनीति बनाने में सहायता करके इस युद्ध में अपना योगदान दिया था.

युद्ध जब खत्म हो गया तो श्रीकृष्ण पांडवों के साथ गांधारी और धृतराष्ट्र के पास उनके बेटे दुर्योधन की मौत का शोक जाहिर करने और क्षमा मांगने पहुंचे थे.

बेटे की मौत से दुखी मां गांधारी ने श्रीकृष्ण से कहा, आप तो द्वारकाधीश हैं, जिनकी पूजा मैंने विष्णु अवतार मानकर की थी.

क्या आप अपने किए पर शर्मिंदा हैं? आप चाहते तो दिव्य शक्तियों से इस युद्ध को टाल सकते थे.

इसके बाद गांधारी ने भगवान श्रीकृष्ण को श्राप दिया, '36 साल बाद आपकी मृत्यु हो जाएगी.

गांधारी ने श्रीकृष्ण से कहा कि आपकी नगर द्वारका समुद्र में डूब जाएगी और आपके वंश का हर इंसान एक दूसरे के खून का प्यासा हो जाएगा.

श्राप के अनुसार श्रीकृष्ण के पैर के तलवे में एक शिकारी ने बाण मार दिया. जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने इसी को बहाना बनाकर संसार त्याग दिया.