Dec 8, 2023, 11:36 AM IST
महाभारत में किसकी मृत्यु के बाद संजय की वापस चली गई थी दिव्य दृष्टि
Rahish Khan
महाभारत में संजय इकलौते ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने दिव्य दृष्टि से पूरा युद्ध देखा था.
इसके बाद महाभारत युद्ध का पूरा आंखों देखा हाल संजय ने धृतराष्ट्र को सुनाया था.
वह धृतराष्ट्र के सारथी और महर्षि वेदव्यास के शिष्य थे. राजा धृतराष्ट्र उनका सम्मान करते थे.
पौराणिक कथाओं के अनुसार, युद्ध शुरू होने से पहले महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास ने संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी.
अब सवाल यह है कि संजय की दिव्य दृष्टि वापस कब चली गई थी.
दरअसल, महाभारत युद्ध करीब खत्म होने की ओर था. कौरवों की ओर से ज्यादातर बड़े योद्धा मारे जा चुके थे.
तभी दुर्योधन ने देखा कि उनकी सहायता के लिए अब कोई नहीं बचा, वह दैपायन के सरोवर में छिप गया. तब भीम ने आकर दुर्योधन को ललकारा.
भीम और दुर्योधन में गदा युद्ध हुआ. जिसमें दुर्योधन आखिरकार मारा गया. इसके साथ ही 18वें दिन महाभारत के युद्ध का अंत हो गया.
महाभारत के युद्ध का अंत होते ही संजय की दिव्य दृष्टि भी चली गई.
Next:
कभी आईपीएल में बिखेरा अपना जलवा, तो अब हो गए गुमनाम
Click To More..